फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा में चंबा पुलिस की ऐसी दबंगई

विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को पुलिस कर्मियों की दबंगई का सामना करना पड़ रहा है। भरमौर से हड़सर तक लगे 12 किलोमीटर लंबे जाम के पीछे भी श्रद्धालुओं ने किसी गड़बड़ी की आशंका जताई है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं का कहना है कि जब वहां तैनात पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने के लिए कहा जाता है, तो वे उल्टे श्रद्धालुओं को डरा धमका रहे हैं। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से आए एक श्रद्धालु ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी पुलिस की दबंगई को लेकर ई-मेल से शिकायत की है।

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धमूं गांव निवासी भवानी दत्त शर्मा, होशियारपुर पंजाब के रवि कक्कड़, सुरजीत सिंह, अजय वीर सिंह, ऊना के कमल अरोड़ा, रवि, मंडी जिला सुंदरनगर से राकेश कुमार, विजय शर्मा और सौरव ने आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

शिकायत में पुलिस कर्मियों के नाम भी शामिल

उन्होंने कहा कि वे 16 अगस्त को मणिमहेश गए थे। वहां पर भरमौर से लेकर हड़सर तक के दायरे में 12 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ था।

इस जाम की एक विचित्र बात यह देखने को मिली कि वहां तैनात पुलिस दूसरे जिलों और बाहरी राज्यों से आए वाहनों की गिनती कर रहे थे। जब वाहनों की गिनती के बारे में पुलिस कर्मियों से पूछा तो वे डराने धमकाने लगे।

भवानी दत्त शर्मा ने कहा कि उनसे दुर्व्यवहार करने वाले दो पुलिस कर्मियों के नाम भी उन्होंने शिकायत में लिखे हैं। भरमौर से हड़सर 13 किलोमीटर है। हड़सर से मणिमहेश 13 किलोमीटर है।
विज्ञापन

महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग परेशान

हजारों महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पुलिस और प्रशासन की इस लापरवाही से ज्यादा दिक्कत में हैं। महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों और बैग को कंधों पर उठाकर आगे बढ़ने को विवश है।

यदि पुलिस और प्रशासन भरमौर से हड़सर तक के 13 किलोमीटर तक के जाम को खुलवाते हैं, तो श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। अभी दो सितंबर तक श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होगा।

एडीएम लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त से चार दिन छुट्टियों के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई। इस कारण जाम की स्थिति रही। अब ऐसी कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि श्रद्धालुओं से कोई दुर्व्यवहार हुआ है, तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें