फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

Mon, 25 Aug 2014 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा मणिमहेश यात्रा करके वापस लौट रहे पंजाब के एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मामला सोमवार रात का है जब जिला गुरदासपुर के गांव तलवाड़ी निवासी दिलीप सिंह (65) पुत्र तेजा मणिमहेश यात्रा करके वापस आ रहा था।

वह धनछो के पास अस्थायी टेंट में रुका हुआ था, तो उसको अचानक सीने में तेज दर्द उठा। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। एएसपी कुलवंत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि इस बरस की यात्रा में आठ के करीब श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें