फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश के लिए आज से शुरू होंगी उड़ानें, इस बार कम है किराया

Thu, 18 Aug 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा के लिए 18 अगस्त से यात्री हवाई सफर का लुत्फ भी ले सकेंगे। इस बार मणिमहेश यात्रा के लिए चयनित दोनों कंपनियों के हैलीकॉप्टर भरमौर पहुंच गए हैं। ये हैलीकॉप्टर 18 अगस्त से नियमित रूप से उड़ान भरेंगे। इस बार प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा में एक तरफ का किराया 2010 रुपये निर्धारित किया है।
विज्ञापन


यह पिछले साल के मुकाबले करीब आठ सौ रुपये कम है। हैलीकॉप्टर से हासिल होने वाली कुल आय का पांच प्रतिशत हिस्सा कंपनियों को मणिमहेश ट्रस्ट के खाते में जमा करवाना होगा। अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर विनय धीमान ने उड़ान शुरू होने की पुष्टि की है।

बताया कि मणिमहेश के लिए निर्धारित अवधि के दौरान की उड़ानें शुरू होंगी और यह यात्रा संपन्न होने तक नियमित रूप से चलेंगी। उन्होंने बताया कि हेली टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनियों को सभी जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें