फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-विदेश में रहने वाले शिव भक्त भी अब आसानी से कर सकेंगे गुप्त दान

Tue, 07 Aug 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन

मणिमहेश न्यास जल्द अपनी वेबसाइट लांच करने वाला है। इसके जरिये देश-विदेश में रहने वाले दानी सज्जन और शिव भक्त गुप्त दान कर सकेंगे। न्यास की आय में बढ़ोतरी के लिए ऐसा किया जा रहा है। मणिमहेश न्यास के खाते में आने वाली धनराशि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा पर खर्च की जाएगी।

विज्ञापन


कई शिव भक्त अपनी कमाई का कुछ भाग गुप्त दान मंदिरों में देते हैं। ऐसे दानी सज्जनों की सहूलियत को मणिमहेश न्यास अपना वेबसाइट अकाउंट बना रहा है। मणिमहेश यात्रा के दौरान हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन इन्हें बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। मंदिर न्यास के पास धन की कमी भी इसका एक बड़ा कारण है।

विज्ञापन

जल्द बनाई जाएगी न्यास की वेबसाइट

न्यास के पास इतना बजट नहीं होता है कि वे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवा पाए। सरकार की ओर विभिन्न हेडों से दिए जाने बजट से ही यात्रा के प्रबंध किए जाते हैं। मणिमहेश न्यास को चढ़ावे, हेलीकॉप्टर, घोड़े, खच्चर व कुलियों के पंजीकरण तथा पार्किंग से आय होती थी।

इस बार पार्किंग फीस को लेकर स्थानीय विधायक की आपत्ति पर यात्रियों से पार्किंग फीस नहीं ली जाएगी। ऐसे में मणिमहेश न्यास के बजट में और कमी आएगी। ऐसे में न्यास आय जुटाने के अन्य विकल्प तलाश रहा है। 

एडीएम पृथी पाल सिंह ने बताया कि न्यास की वेबसाइट बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द वेबसाइट तैयार हो जाएगी। देश-विदेश में रहने वाले शिव भक्त मणिमहेश न्यास के वेबसाइट अकाउंट में दान कर सकेंगे। इससे न्यास की आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें