फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश जाने वालों को अब नहीं मिलेगी ये सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा के लिए अब हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी। हवाई सेवा मुहैया करवा रही कंपनी ने ऑनलाइन बुकिंग से इनकार कर दिया है। साथ ही इंटरनेट पर प्रसारित हो रही बुकिंग सेवाओं से कोई सरोकार न होने की बात कही है। इससे पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को झटका लगा है। कंपनी का दावा है कि यात्रा करने वाले ज्यादातर लोग पहाड़ी इलाकों से हैं।
विज्ञापन


यदि उनके लिए ऑनलाइन बुकिंग का प्रबंध किया जाता है तो उन्हें इसके भुगतान में दिक्कत हो सकती है। ऑनलाइन बुकिंग में दूसरा सबसे बड़ा पेच समय की वजह से फंसा है। मणिमहेश यात्रा के लिए कंपनी को पांच सितंबर से व्यावसायिक उड़ानों की इजाजत मिली थी, जबकि कंपनी पहली सितंबर से उड़ानें शुरू करवाना चाहती थी।

इस फेर में कंपनी के अधिकारी केंद्र, राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के इर्द-गिर्द घूमते रहे। कंपनी अन्य विकल्प तय समय पर पूरा नहीं कर पाई। मणिमहेश यात्रा के लिए पिछले कुछ साल से हेलीकॉप्टर का प्रबंध किया जा रहा है। इसमें टेंडर के आधार पर कंपनी को उड़ानों की जिम्मेदारी मिलती है। पहले भी देश भर से यात्री ऑनलाइन हेलीकॉप्टर की बुकिंग करते रहे हैं। इसके बाद अपनी यात्रा का शेड्यूल बनाते थे, लेकिन इस बार यात्रियों को भरमौर पहुंचकर हैलीपैड पर टिकट लेनी पड़ रही है। इस अवस्था में उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ऑनलाइन व्यवस्था नहीं : कंपनी

डेक्कन कंपनी के उत्तर क्षेत्र प्रभारी पीके शर्मा ने कहा कि मणिमहेश यात्रा में हेलीकॉप्टर की बुकिंग मौके पर ही हो रही है। कंपनी ने किसी भी तरह की ऑनलाइन व्यवस्था नहीं की है। जिसे भी यात्रा करनी होगी, उसे भरमौर हैलीपैड पर ही टिकट मिलेगी।

इंटरनेट पर हो रहा है बखान
हवाई सेवा मुहैया करवाने वाली कंपनी के इनकार के बावजूद इंटरनेट पर अब भी मणिमहेश के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग का बखान हो रहा है। मणिमहेश दर्शन के नाम पर हेलीकॉप्टर बुक करने के दावे किए जा रहे हैं। कंपनी इस व्यवस्था से पहले ही इनकार कर चुकी है। कंपनी ने इंटरनेट पर प्रसारित हो रहीं सेवाओं से कोई सरोकार न होने की बात भी कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें