फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Currency Case: जाली करेंसी मामले में शिमला से मंडी का युवक गिरफ्तार

Sun, 10 Jul 2022 12:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

पुलिस ने जाली करेंसी छापने के मामले में शिमला में दबिश देकर एक युवक को पकड़ा है। इसकी पहचान नवनीत पुत्र इंदर सिंह गांव मुंडखर निवासी सुंदरनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस ने जाली करेंसी छापने के मामले में शिमला में दबिश देकर एक युवक को पकड़ा है। इसकी पहचान नवनीत पुत्र इंदर सिंह गांव मुंडखर निवासी सुंदरनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है। आरोपी को संजौली स्थित नागदेवा निवास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी यहां कुछ दिन से रह रहा था।  हरियाणा पुलिस के मुताबिक आरोपी 4 जुलाई को जाली करेंसी बनाने के मामले में संलिप्त है। पुलिस स्टेशन सिटी हिसार इस मामले में एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर चुकी है। अब हरियाणा पुलिस की सीआईए टीम ने ढली थाना पुलिस की मदद से आरोपी को संजौली क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


डीएसपी सिटी मंगतराम ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने नकली नोट बनाने के मामले में संजौली से एक आरोपी को गिरफ्तार कर साथ ले गई है। फिलहाल, शिमला पुलिस ने भी अपने स्तर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस ने आरोपी के पास से नकली नोट छापने की मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। इन्हें भी जब्त किया गया है। मामले में कुछ स्थानीय युवकों के भी शामिल होने का अंदेशा है। हरियाणा पुलिस के मुताबिक नकली नोट छापने वाले इस युवक के तार नकली नोट छापने वाले गिरोह से है। दिल्ली और हरियाणा में इनके साथी भी पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें