फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी सिया हत्याकांड: मां के सामने सिर हिलाकर कबूला अपना गुनाह, बीड़ी के लिए झगड़कर घर से निकला था आरोपी

Sun, 19 Apr 2026 10:33 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)।

सार

हिमाचल प्रदेश में मंडी के सिया हत्याकांड में आरोपी ने आरोपी विकास पटियाल के माता-पिता ने पुलिस के सामने अपने बेटे से इस हत्याकांड के बारे में पूछा कि क्या हत्या तूने की है तो आरोपी ने सिर हिलाते हुए गुनाह कबूला। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मंडी छात्रा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिया हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना वाले दिन आरोपी की मां से पैसों को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोपी ने बीड़ी खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकला था। यह खुलासा आरोपी ने पुलिस पूछताछ में किया है। 

विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने मौके की निशानदेही की। आरोपी ने घटनास्थल व वहा से जाने के रास्ते के बारे में बताया। पूरे रूट की मैपिंग करवाई गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मां से कहासुनी के बाद वह धार में एक गोशाला में चला गया। यहां से वह गोपालपुर पंचायत से होते हुए गोपालपुर चौक से घटनास्थल की ओर बढ़ा।

यहां गुस्से से भरे आरोपी को रास्ते में सिया मोबाइल पर बात करती हुई मिल गई। आरोपी ने छात्रा पर दराट से हमला कर दिया। इस कारण उसे संभलने का मौका नहीं मिल पाया। हत्या के बाद एक महिला के चिल्लाने व लोगों के आने पर आरोपी गोपालपुर चौक से मंदिर की ओर भागा। इसके बाद वह नाले के रास्ते होते हुए नगला नाला तक पहुंच गया, जहां उसे स्थानीय लोगों ने दबोचा था। 

 शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी को साथ लेकर घटनास्थल से लेकर उसके बताए पूरे रास्ते की पड़ताल की। वहीं छात्रा और आरोपी के नजदीकी लोगों से पूछताछ की जा रही है सूत्रों के अनुसार आरोपी ने यह भी कबूला है कि उसने उसी जगह पर छात्रा को मारा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महीने में एक या दो बार ही दिहाड़ी लगाकर कुछ पैसे कमा पाता था। पैसे न होने की सूरत में रास्ते में गिरे बीड़ी के टुकड़ों को लेकर वह घटनास्थल के पास मंदिर में माचिस लेकर इन्हें पीता था। आरोपी पेड़ों की छंटाई करने में माहिर है। एसपी भी खुद पूछताछ कर रहे हैं। एसपी मंडी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की गहनता से जांच जारी है। 

दावा किया कि एक-दो दिनों में पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि सरकाघाट में सुबह कॉलेज जा रही छात्रा क दराट से वार कर आरोपी विकास ने हत्या कर दी थी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। 
विज्ञापन

मां के सामने सिर हिलाकर कबूला अपना गुनाह
सिया हत्याकांड में रोजाना चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के सामने आरोपी विकास के माता-पिता ने अपने बेटे से इस हत्याकांड के बारे में पूछा कि क्या हत्या तूने की है तो आरोपी ने सिर हिलाते हुए गुनाह कबूला। इस मामले में आरोपी की माता पहले ही साफ कर चुकी हैं कि बेटे ने गलत किया है तो फांसी पर लटका दो। अब खुद के सामने बात होने पर आरोपी ने वारदात कबूली है। पुलिस आरोपी को निशानदेही के लिए घटनास्थल पर लाई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें