मिसेज इंडिया हिमाचल का खिताब 21 से 39 वर्ष के मुख्य वर्ग में मंडी की शैफाली शर्मा ने अपने नाम कर लिया है। इस श्रेणी में किन्नौर की पूजा राठौर फर्स्ट रनरअप, शिमला की सुलक्षणा जसवाल सेकेंड रनरअप रही।
40 से 70 वर्ष के क्लासिक वर्ग में शिमला की सतविंदर कौर विजेता, शिमला की कंचन शर्मा पहली रनरअप, नाहन की निशा अग्रवाल दूसरी रनरअप रही।
प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले कसौली के होटल शिवालिक में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि मिसेज इंडिया 2017 कल्पना ठाकुर रहीं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मिसेज इंडिया की रनरअप विद्या नेगी व तनुजा वर्मा उपस्थित रहीं।