फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: थ्रिलर फिल्म में दिखेंगी मंडी की इशानी शर्मा, उत्तराखंड में होगी शूटिंग

Wed, 22 Jan 2025 10:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 मंडी शहर से बारहवीं और चंडीगढ़ से बीटेक कर चुकी टेलीविजन अभिनेत्री इशानी शर्मा अब बॉलीवुड की एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
इशानी शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर से बारहवीं और चंडीगढ़ से बीटेक कर चुकी टेलीविजन अभिनेत्री इशानी शर्मा अब बॉलीवुड की एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगी। मंडी शहर के सन्यारड़ वार्ड में वकील विमल शर्मा और सेवानिवृत्त प्रो. भारती शर्मा की बेटी इशानी शर्मा दूसरी बार किसी फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेत्री सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगी। 2016 में टीवी जगत में स्टार प्लस के ‘हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें’ से शुरुआत करने वाली इशानी इस सीरियल में अनोखी और कलर्स के बेपनाह में मिल्की का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं।

विज्ञापन


इशानी बताती हैं कि उनकी नई थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की शूटिंग देहरादून और मसूरी में होने जा रही है।  फिल्म के लेखक, निर्देशक और निर्माता निधि और मयूखा पटेल हैं। साल के अंत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इशानी ने पापा का फेसबुक अकाउंट फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी। अभी तक यह फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इशानी बताती हैं कि चंडीगढ़ में बीटेक के दौरान एक सहेली ऑडिशन में जाती थी। एक दिन मुझे भी हिस्सा लेने को कहा। वहीं से एक्टिंग शौक बन गई।

इरफान खान आइडल, नहीं भूली मंडी की कचौरी और दही बूंदी
एक्टिंग में इरफान खान को अपना आइडल मानने वाली इशानी की मंडी शहर से भरपूर यादें हैं। वह बताती हैं कि जब भी घर आती हैं तो शहर में बनने वाली कचौरी, भल्ले, दही बूंदी खाना नहीं भूलती हैं। चौहट्टा बाजार में बैठकर गोल गफ्फे खाना, इंदिरा मार्केट में घूमा, शिवरात्रि पर्व आज भी याद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें