फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हर दिन साढ़े तीन घंटे बंद रहेगा मंडी-पंडोह राष्ट्रीय राजमार्ग, जानें वजह

Sat, 16 Sep 2023 06:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,  मंडी

सार

जिलाधीश मंडी अरिंदम चौधरी ने मंडी-पंडोह नेशनल हाईवे पर चार मील से नौ मील तक के हिस्से में मरम्मत और पुनर्स्थापन कार्यों के लिए हाईवे को आगामी आदेशों तक रोजाना साढ़े तीन घंटे यातायात के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए हैं
विज्ञापन
डीसी मंडी अरिंदम चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीते दिनों हुई भारी बारिश, बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के कारण मंडी और पंडोह के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 21 को भारी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए जिलाधीश मंडी अरिंदम चौधरी ने मंडी-पंडोह नेशनल हाईवे पर चार मील से नौ मील तक के हिस्से में मरम्मत और पुनर्स्थापन कार्यों के लिए हाईवे को आगामी आदेशों तक रोजाना साढ़े तीन घंटे यातायात के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार मंडी-पंडोह के बीच प्रतिदिन सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक और 3:30 से 5:00 बजे तक मरम्मत और पुनर्स्थापन काम किया जाएगा। इस दौरान वहां हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी। मंडी की ओर से यातायात ठहराव स्थल चार मील और पंडोह की ओर से 9 मील होगा। जिलाधीश ने एनएचएआई मंडी के फोरलेन परियोजना निदेशक और केएमसी कंपनी के एमडी को इस समय के दौरान तीव्रता से मरम्मत और पुनर्स्थापन काम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें