फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दामाद की जलकर हुई मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट में लिखा- मैं जिंदगी से परेशान

Wed, 15 Nov 2023 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

पुलिस जांच में सामने आया है कि नवीन पानी की खाली बोतल में पेट्रोल भरकर अपने साथ ले गया था। ईंधन के पेट्रोल होने की भी पुष्टि जांच में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकाघाट क्षेत्र के सैण में ससुराल गए दामाद की जलकर हुई मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में एफएसएल टीम को मृतक व्यक्ति के पर्स से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है और परिवार से संबंधित बातें लिखी हैं। पुलिस इस सुसाइड नोट की भी फॉरेसिंक जांच करवा रही है। इस मामले में उसके पिता ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर हत्या के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


इस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। घटना के बाद मौके पर जांच-पड़ताल के लिए पहुंची एफएसएल टीम को एक पर्स मिला। यह काफी हद तक जल चुका था, लेकिन उसमें रखा सुसाइड नोट सुरक्षित था। इसे पुलिस ने कब्जे में लिया और अब इसे लिखावट मिलान समेत अन्य जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि नवीन पानी की खाली बोतल में पेट्रोल भरकर अपने साथ ले गया था। ईंधन के पेट्रोल होने की भी पुष्टि जांच में हुई है। इस घटना में सास भी झुलसी है और उनका मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि नवीन के पर्स से सुसाइड नोट मिला है। इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच चल रही है। फिलहाल धारा 302 के तहत मामला दर्ज है। जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, इस मामले में धाराओं में बदलाव हो सकता है।

नवीन ने यह लिखा है सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट में लिखा है-मैं जिंदगी से परेशान हूं। मैं अपनी पत्नी को साथ ले जाना चाहता हूं, लेकिन वह आ नहीं रही है। जमीन जायदाद मेरी बेटी को दी जाए। मेरी मौत के लिए मेरे माता पिता या किसी अन्य को जिम्मेदार न ठहराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें