फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर आशीष चौधरी के घर चोरी, एलईडी टीवी और सोने के दो कड़े चुरा ले गए चोर

Wed, 15 Nov 2023 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

आशीष की माता दुर्गा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है कि वह चंडीगढ़ में अपनी बेटी के पास रह रही थी। इस दौरान उन्हें पड़ोसियों का फोन आया कि उनके घर का गेट खुला हुआ है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर आशीष चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर आशीष चौधरी के धनोटू स्थित घर से चोर एक एलईडी टीवी और अलमारी में रखे दो सोने के कड़े चुरा ले गए। घर पर किसी के न होने का फायदा चोरों ने उठाया। आशीष की माता करीब तीन सप्ताह से अपनी बेटी के पास चंडीगढ़ में हैं। पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर उनके घर का गेट खुला होने की सूचना दी।

विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। धनोटू थाना में आशीष की माता दुर्गा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है कि वह चंडीगढ़ में अपनी बेटी के पास रह रही थी। इस दौरान उन्हें पड़ोसियों का फोन आया कि उनके घर का गेट खुला हुआ है।

जब वह लौटीं तो पाया कि घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर आशीष के कमरे से एलईडी टीवी के अलावा अलमारी में रखे दो सोने के कड़े चुरा ले गए हैं। उधर, डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि थाना धनोटू में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें