फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी का सामूहिक कन्या पूजन लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

Wed, 20 Nov 2019 06:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
कन्याओं का सामूहिक पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ थीम के साथ सेरी मंच पर 1008 कन्याओं के सामूहिक पूजन की गतिविधि को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स-2020 में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इसकी आधिकारिक सूचना बुधवार को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स प्रबंधन ने ई-मेल से जिला प्रशासन को दी। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स-2020 में मंडी का नाम आना जिलावासियों समेत पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।


 
विज्ञापन

1008 कन्याओं का हुआ था सामूहिक पूजन

कन्याओं का सामूहिक पूजन - फोटो : अमर उजाला
 इस बार अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में नौ मार्च को पहली बार सेरी मंच पर 1008 कन्याओं के सामूहिक पूजन का कार्यक्रम कर पुरातन संस्कृति को बेटियों की सुरक्षा से जोड़ने की कवायद की।

इसमें 4 से 10 वर्ष आयु तक की बच्चियों के पूजन के जरिये अपनी समृद्ध परंपराओं से संदेश ग्रहण कर बेटियों के महत्व को लेकर जन जागृति लाने और बेटा-बेटी में भेद की नकारात्मक मानसिकता में बदलाव लाने के प्रयास किए।

बता दें कि युवाओं को रेडक्रॉस की यूथ विंग से जोड़कर अभियान के संदेश को जन-जन तक ले जाया जा रहा है। उपायुक्त ने जिलावासियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें