राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के राज्य कन्वीनर डीएन चौहान ने कहा कि पार्टी हिमाचल में पहला चुनाव लड़ रही है। मंडी उपचुनाव में पार्टी अब तक चुने प्रतिनिधियों की ओर से अनदेखी के मुद्दे पर लोगों के बीच जाएगी। आठ अक्तूबर को पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी नामांकन भरेंगी।
राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने मंडी से महिला प्रत्याशी कॉरपोरेट अधिवक्ता अंबिका श्याम का नाम केंद्रीय वर्किंग कमेटी की अनुशंसा के लिए भेजा है। पार्टी के राज्य कन्वीनर डीएन चौहान ने कहा कि पार्टी हिमाचल में पहला चुनाव लड़ रही है। मंडी उपचुनाव में पार्टी अब तक चुने प्रतिनिधियों की ओर से अनदेखी के मुद्दे पर लोगों के बीच जाएगी। आठ अक्तूबर को पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी नामांकन भरेंगी। पार्टी ने राज्य कोर वर्किंग कमेटी के लिए डॉ. रोशन लाल चौहान को जिला मंडी से बतौर सदस्य मनोनीत किया है।
विज्ञापन
करसोग ब्लॉक में मोहर सिंह कन्वीनर, विमल कुमार ज्वाइंट कन्वीनर प्रशासन और विजय ज्वाइंट कन्वीनर वित्त मनोनीत किए हैं। बैठक में जिला शिमला के लिए अंबादत्त शर्मा जिला कन्वीनर, अंबिका ज्वाइंट कन्वीनर और जिया लाल चौहान ज्वाइंट कन्वीनर वित्त मनोनीत किए हैं। जिला शिमला शहरी में आशिमा वर्मा कन्वीनर मनोनीत की गई हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र के ब्लॉक और पंचायत स्तर पर पार्टी समन्वयक तैनात करेगी। राज्य सलाहकार कमेटी के अध्यक्ष नंदीवर्द्धन जैन ने कहा कि पार्टी ने दो दिन शिमला में हुई बैठक में चर्चा के बाद चुनाव में उतरने का फैसला किया है।