फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लारजी प्रोजेक्ट बेकसूर, फिर गुनहगार कौन?

विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी हादसे के लिए बिजली बोर्ड ने प्रोजेक्ट प्रबंधन को बेकसूर करार दिया है। बोर्ड की ओर से बनाई गई आंतरिक जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट बोर्ड के प्रबंध निदेशक को सौंप दी है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर से 8 जून शाम को पावर हाउस में विद्युत उत्पादन घटाने के मौखिक निर्देश मिले थे। इसके बाद डैम में पानी ज्यादा होने के कारण इसे छोड़ा गया।

इसी पानी में हैदराबाद के 24 छात्र और एक टूर लीडर बह गया था। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रबंधन बेकसूर है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि फिर कौन इस हादसे के लिए जिम्मेदार है। इस मामले ने जहां हिमाचल पर्यटन को झटका दिया, कहीं इसके गुनहगारों को बचाया तो नहीं जा रहा।
विज्ञापन

सरकार को रिपोर्ट सौंपने की तैयारी

रिपोर्ट में कहा गया है कि पानी छोड़ने से पहले सभी संबंधित प्रोटोकॉल पूरे किए गए। स्थानीय लोगों को भी इसकी सूचना पहले दी गई थी। इस हादसे के बाद बिजली बोर्ड ने तीन लोगों को सस्पेंड करते हुए चार सदस्यीय आंतरिक जांच कमेटी बनाई थी।

बिजली बोर्ड के केंद्रीय जोन मंडी के मुख्य अभियंता एसके गोयल की अध्यक्षता में बनी जांच कमेटी में अधीक्षण अभियंता अरुण कपूर, प्रवेश ठाकुर और राजेश कपूर सदस्य थे। जांच कमेटी ने घटनास्थल का दौरा कर चश्मदीदों के बयान लिए।

इस मामले में निलंबित अधिशाषी अभियंता मनदीप सिंह (उत्पादन), अधिशाषी अभियंता महेंद्र सिंह ढटवालिया (सिविल) तथा फीडर हरबंस से भी पूछताछ की थी। बिजली बोर्ड के एमडी पीसी नेगी ने बताया कि उन्हें रिपोर्ट मिल गई है। इसमें कहा गया है कि पानी छोड़ने से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। इसे सरकार को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

लौटने लगे हैं छात्रों के परिजन

वहीं, लारजी हादसे के दस दिन बाद भी अपनों के मिलने की आस लगाए परिजनों की उम्मीदें टूट चुकी हैं। लापता छात्रों के परिजन अब जिला प्रशासन से डेथ सर्टिफिकेट लेकर ही वापस लौटने का मन बना चुके हैं।

बुधवार तक यहां ठहरे सभी परिजन वापस हैदराबाद लौटने की तैयारी में है। तेलंगाना के परिवहन मंत्री महिधर रेड्डी व डीजीपी अनुराग शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा कर सर्च ऑपरेशन का जायजा लिया।

ब्यास नदी में सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाने के बावजूद 16 छात्र व एक टूर लीडर के शव का कोई अता पता नहीं लग पाया है। अधिकतर परिजन वापस घर जा चुके हैं। मगर 17 परिजन इस आस में यहीं रुके हैं कि शायद उनका लाडला मिल जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें