फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: स्की एंड स्नोबोर्ड प्रतियोगिता के अल्पाइन सलालम में संध्या और निखिल रहे अव्वल

Fri, 06 Feb 2026 07:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/सोलंगनाला।

सार

दो दिन चली प्रतियोगिता के अल्पाइन सलालम में संध्या ने पहला, आंचल ठाकुर ने दूसरा और तनुजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन
मनाली में स्की एंड स्नोबोर्ड प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध स्की ढलान सोलंगनाला में आयोजित राज्य स्तरीय स्की एंड स्नो बोर्ड प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई है। दो दिन चली प्रतियोगिता के अल्पाइन सलालम में संध्या ने पहला, आंचल ठाकुर ने दूसरा और तनुजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में निखिल ठाकुर, योगेश और प्रणव ठाकुर ने क्रमशः पहले, दूसरे, और तीसरे स्थान पर बाजी मारी। लड़कों के जाइंट सलालम  में पृथ्वी राज ने पहला, संजय ने दूसरा और दृश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में साशिया प्रथम, नव्या द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-14 में जतिन ठाकुर का दबदबा रहा। सोम ठाकुर दूसरे और अंशुल तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में तान्या, सृष्टि और काव्य ठाकुर क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन


नॉर्डिक क्रॉस कंट्री में भावना ने पहला स्थान पाया। हेमलता दूसरे और ज्योतिका नेगी तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों के इसी वर्ग में अभिनव ने पहला, अंशुल ने दूसरा और हर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 18 में संजना ठाकुर, साक्षी ठाकुर, कनिका, अंडर 21 में परिनिता, रचना, स्नेहा, लड़कों में साहिल, अखिलेश महाजन, जतिन, अंडर-21 में निशांत ठाकुर, आयुष और सक्षम व्यास ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। समापन समारोह में उपायुक्त तोरुल एस रविश बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। उन्होंने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें