फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली-लेह मार्ग भूस्खलन से बाधित, रोहतांग में कई घंटों तक ट्रैफिक जाम

Fri, 12 Jul 2019 11:09 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग(लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
रोहतांग में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 रोहतांग दर्रा में सड़क के दोनों किनारों पर बेतरतीब तरीके से पर्यटक वाहन पार्क करने से घंटों जाम लग रहा है। गुरुवार को रोहतांग दर्रा में जाम लगने से करीब दो घंटे तक सेना के वाहन फंसे रहे। ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए रोहतांग में कोई पुलिस कर्मी नहीं दिखा।

विज्ञापन


रोहतांग में पार्किंग के लिए जगह बनाई गई है लेकिन स्थानीय टैक्सी चालक और सड़क के दोनों किनारों पर बेतरतीब वाहन खड़े कर देते हैं। कुल्लू से लाहौल पहुंचे रमेश, सुरेंद्र और दोरजे ने बताया कि टैक्सी चालक मनमर्जी से सड़क के दोनों किनारों पर वाहन खड़े कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

रोहतांग में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
इससे घंटों जाम लग रहा है। लाहौल, पांगी और लेह जाने वाले यात्रियों के अलावा सेना के वाहन भी इस जाम में फंस रहे हैं।  लाहौल पंचायत प्रधान संघ के अध्यक्ष सत्यप्रकाश और पूर्व जिप उपाध्यक्ष रिगजिन ने कहा कि अगर मनाली प्रशासन रोहतांग में जाम की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है तो लाहौल-स्पीति प्रशासन को इसका समाधान निकालना चाहिए।

जाम के कारण लाहौल-स्पीति के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी का कहना है कि ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए रोहतांग में मनाली पुलिस के जवान तैनात हैं। अगर टैक्सी चालक निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े नहीं कर रहे हैं तो ऐसे वाहनों के चालान काटे जाएंगे।वहीं  मनाली-लेह मार्ग जिंगजिंगवार दर्रा के पास भूस्खलन से कई घंटों तक बंद रहा। इससे पर्यटक और सेना के वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें