फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकार पर गए युवक की छाती के आरपार हुई गोली, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकार पर गए युवक की गोली लगने से मौत हो गई। हिमाचल के जिला ऊना के समीप भड़ौलिया खुर्द के तीन युवक रात को शिकार पर निकले थे। वापसी के समय एक युवक की लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने से मौत हो गई। गोली छाती के आरपार हो गई थी और इसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


युवक की पहचान जसविंद्र सिंह (24) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी रामपुर के रूप में हुई है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। सूचना मिलते ही एएसपी मदन लाल कौशल और थाना प्रभारी ऊना शेर सिंह ने मौके का दौरा भी किया है। टीम ने मौके से खून के सैंपल सहित अन्य साक्ष्य भी जुटाए। शिकार खेलने गए अन्य युवकों से भी पूछताछ की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात रामपुर निवासी जसविंद्र सिंह अपने चचेरे भाइयों अजय तथा हरमिंद्र के साथ भड़ोलियां खुर्द में शिकार खेलने गया था। शिकार खेलने के बाद घर वापस लौटते सयम हरमिंद्र ने अपनी लाइसेंसी बंदूक जसविंद्र को पकड़ा दी और खुद शौच के लिए चला गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये कहती है पुलिस की थ्यूरी

इतने में हरमिंद्र को अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। हरमिंद्र जब मौके पर पहुंचा तो देखा कि जसविंद्र की छाती पर गोली लगी है और जमीन पर तड़प रहा है। इससे पहले उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसने दम तोड़ दिया था। इस पर हरमिंद्र और जसविंद्र ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस फिलहाल इस थ्यूरी पर चल रही है कि जसविंद्र लोडिड बंदूक को लेकर चल रहा था, अचानक ऊबड़ खाबड़ जमीन पर ठोकर लगने से वह संतुलन खो बैठा होगा और हाथ में पकड़ी बंदूक से गोली चल गई जो उसकी छाती के आरपार हो गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने धारा- 304 ए एवं आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि शिकार खेलने गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें