फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद पर सहमति को दस लाख की बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतीराज संस्था के चुनाव को लेकर नामांकन की तारीख नजदीक आते ही प्रधान और अन्य पदों के दावेदार लोगों की नब्ज टटोलने निकल पडे़ हैं। गिले-शिकवे मिटाने की कवायद तेज हो गई है। शादी-समारोह और धार्मिक अनुष्ठानों में चुनावी चर्चा का माहौल है।
विज्ञापन


पता चला है कि रोहड़ू की एक पंचायत में प्रधान निर्विरोध चुने जाने पर दावेदार ने पंचायत को दस लाख तक देने की पेशकश एक शादी समारोह के दौरान लोगों के सामने रखी। इस पर भी लोगों की सहमती नहीं बनी। जिला परिषद के लिए भी कई दावेदारों ने प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अनुष्ठानों, शादियों में पहुंच रहे दावेदार

धिकांश पंचायतों में इस बार उम्मीदवारों के बीच कडे़ मुकाबले की संभावना है। नामांकन से पहले ही अनारक्षित पंचायतों में उम्मीदवारों में घमासान तेज हो गया है। प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने वाले दावेदार एक-दूसरे को अपने पक्ष में मनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए हर दाव पेंच लगाए जा रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक उपमंडल की किसी भी पंचायत में आम सहमति नहीं बनी है। क्षेत्र की कई पंचायतों में निर्विरोध चुनाव को प्रधान पद के दावेदारों ने लाखों रुपये की बोली तक लगा दी है।

क्षेत्र में कोई भी धार्मिक अनुष्ठान हो या शादी समारोह में पंचायतीराज चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे दावेदार हाजिरी भर रहे हैं। पंचायतीराज संस्था में चुनाव के लिए कई सालों से लोगों के बीच पकड़ बना रहे दावेदार चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं। ऐसी पंचायतों में पूर्व प्रधान, पांच साल पहले चुनाव हार चुके प्रधान, वर्तमान प्रधानों के बीच घमासान होने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें