फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) जिले की एक बहादुर बेटी ने अपने फैसले से सभी को चौंका दिया है। दरअसल, इस बेटी ने एक शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया और बारात को बैरंग ही लौटा दिया। दूल्हे और कुछ बारातियों ने शादी में जमकर उत्पाद मचाया।
विज्ञापन


शादी में लग्न के लिए बुलाने पर शराबी दूल्हे ने जमकर उत्पाद मचाया। हद उस वक्त हो गई, जब दूल्हे ने शराब के नशे में दुल्हन के भाई को थप्पड़ जड़ दिया। नशेड़ी दूल्हे और बारातियों की हरकत देख साहसी दुल्हन ने बारात को बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन

नशे करके हुड़दंग मचाने लगा दुल्‍हा

गांव टीकरी से दूल्हा करीब 100 बारातियों को लेकर दुल्हन लेने पहुंचा था। दुल्हन के घर पहुंचकर शुरुआती रस्में निभाईं। इस दौरान दूल्हे ने नशे का और सेवन कर लिया और हुड़दंग मचाने लगा। हालांकि दुल्हन पक्ष ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लेकिन दूल्हे की हरकतें उस समय सीमा लांघ गईं, जब उसे लग्न (एक रस्म) को बुलाया गया। वह आनाकानी कर अश्लीलता भरे शब्द बोलने लगा।

बात यहीं खत्म नहीं हुई। दुल्हन का भाई दोबारा दूल्हे को बुलाने गया तो उसने थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही दुल्हन के मौसा और मामा पर भी हमला कर दिया। यह देख दुल्हन के सब्र का बांध टूट गया और उसने नशेड़ी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने भी दूल्हे सहित कुछ बारातियों की जमकर खबर ली और बारात को बैरंग लौटा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें