फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की बेटी के सामने पिता ने मां को उतार दिया मौत के घाट

Sun, 07 Apr 2019 06:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के नम्होल क्षेत्र के तहत पड़ते गांव काहुवी छेता में एक व्यक्ति ने अपनी 14 साल की बेटी के सामने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दिल दहला देने वाली इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


एसपी बिलासपुर सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और अहम साक्ष्य जुटाए हैं। जबकि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वारदात दोपहर एक बजे घटी, जब घर पर केवल 14 साल की ही बेटी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी जगदीश कुमार (47) पुत्र गुलाबा राम गांव काहुवी छेता, डाकघर नम्होल घर में किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सोमा देवी (45) के साथ उलझ गया। बहस इतनी ज्यादा हो गई कि उसने कमरे में ही पड़ी एक लोहे की रॉड को उठाया और अपनी 14 साल की बेटी के सामने पत्नी के सिर पर रॉड दे मारी।
विज्ञापन


बेटी उस समय खाना बना रही थी। जैसे ही बेटी ने यह वारदात देखी तो वह भागकर गांव की ओर भागी, जहां पर उसने ग्रामीणों को बात बताई। इसके बाद ग्रामीण वहां पर एकत्रित हुए लेकिन आरोपी ग्रामीणों को पत्थर मारने लगा।

विज्ञापन

इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ छह माह पहले लड़ाई-झगड़े की शिकायत पुलिस के पास पहुंची थी लेकिन तब आपस में सुलह हो गई थी। इनके पांच बच्चे हैं। एक बेटी की शादी अभी एक माह पहले ही हुई है। जबकि बाकी साथ में घर पर ही रहते हैं। घर पर केवल 14 साल की ही बेटी थी। 

घटना के बाद गांव वालों ने पुलिस को फोन किया जिसके बाद एसपी बिलासपुर सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। जांच में पता चला है कि आरोपी ने महिला के सिर पर पांच से छह वार रॉड से किए हैं जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।

आरोपी दिहाड़ीदार है जो कि मजदूरी कर घर चलाता है। जबकि मृतका गृहिणी थी जोकि दूध बेचकर बच्चों का पालन पोषण करती थी। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को उलझा रहा था आरोपी
मौके पर जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो वह पुलिस को उलझाने लग गया कि उसकी पत्नी पर बुरी आत्माओं का साया है। उसने अपनी पत्नी को नहीं मारा है। किसी भूत ने आकर उसकी पत्नी को मारा है। इस पर कुछ समय के लिए पुलिस भी अचंभित हो गई लेकिन बाद में उसकी 14 साल की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने ही लोहे की रॉड से प्रहार कर उसकी मां को मारा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें