सरकाघाट पहुंचने पर उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन किसी तरह से उसने परिजनों से संपर्क साधा। इसके बाद परिजन लड़की तक पहुंचे और उसे आरोपी युवक के चंगुल से छुड़वाया। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ बंजार थाना में युवती को जबरदस्ती अगवा कर उससे शादी करने का दबाव बनाने की शिकायत दर्ज करवाई है।
मामले को लेकर बंजार में चर्चाओं का माहौल है। बताया जा रहा है कि लड़के का नाम जेपी है। इस संबंध में बंजार थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि 19 वर्षीय युवती की शिकायत के आधार पर भी आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी 363, 366 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए गठित टीम की ओर से छापामारी की जारी जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।