फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस सांड ने ली बाइक सवार की जान

Thu, 18 Jun 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैहतपुर(ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के मैहतपुर बाजार में लावारिस सांड की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय भरत भूषण निवासी रायपुर सहोड़ां के रूप में हुई है। भरत भूषण अपनी बाइक पर मैहतपुर बाजार जा रहा था कि एक लावारिस सांड बाइक के आगे आ गया।
विज्ञापन


इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मैहतपुर यातायात प्रभारी कर्ण कुमार एवं मक्खन सिंह ने भरत भूषण को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

पीजीआई चंडीगढ़ में भरत भूषण ने बुधवार रात दम तोड़ दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें