फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: जहर खाने से व्यक्ति की मौत, उकसाने के आरोप में पत्नी-सास गिरफ्तार

Tue, 24 Jun 2025 11:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)

सार

प्रदेश के कांगड़ा जिले में डाडासीबा के लग में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में डाडासीबा के लग में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की बहन के बयान के आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी और सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय पंकज निवासी लग ने रविवार रात कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत डाडासीबा अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही पंकज की मौत हो गई। उधर, एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि मृतक की बहन ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि पंकज को उसकी पत्नी और सास मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थीं, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहन जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गलती से जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
विकास खंड के अंतर्गत रक्कड़ गांव की एक महिला की गलती से जहरीला पदार्थ खाने से सोमवार को मौत हो गई। मृतका अपने पीछे बेटा ओर बेटी छोड़ गई है। उसने जहरीला पदार्थ 13 जून को खाया था, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचार के लिए ले जाया, जहां से उसे पीजीआई और फिर एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इसके बाद पिछले तीन-चार दिन पहले महिला को घर लाया गया था। अब सोमवार को उसकी मौत हो गई। महिला का पति ऑटो चालक है। सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी नारायण सिंह ने कहा कि मृतका ने अपने बयान में गलती से जहरीला पदार्थ खाने की बात कही थी। सोमवार को जोनल अस्पताल धर्मशाला में पोस्टमार्टम के बाद देह परिजनों को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें