फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली-डे स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Sun, 30 May 2021 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन

सार

रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर जयकृष्ण ने बताया कि करीब 42 वर्षीय जीवन बहादुर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। जीवन बहादुर मशरूम बिहार चंबाघाट सोलन अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला रेल ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा देर रात करीब पौने दस बजे ब्रूरी के समीप का बताया जा रहा है। होली-डे स्पेशल ट्रेन शिमला से कालका की ओर जा रही थी कि ब्रूरी के समीप बनी टनल में व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इस कारण व्यक्ति की एक टांग और हाथ का अंगूठा कटकर अलग हो गया था। इसकी सूचना ट्रेन चालक ने रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर जयकृष्ण ने बताया कि करीब 42 वर्षीय जीवन बहादुर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। जीवन बहादुर मशरूम बिहार चंबाघाट सोलन अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। जीवन बहादुर किसी ठेकेदार के माध्यम से सिविल सप्लाई विभाग में पल्लेदारी का काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह रेल ट्रैक को घूमने फिरने अथवा आम रास्ते के रूप में प्रयोग न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें