फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक को पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन से टकराकर मौत

Sat, 07 Apr 2018 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर जाबली के पास ट्रेन से टकराकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति देर रात रेल ट्रैक को पार कर अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश पुत्र हरि दत्त गांव कटिप्परा जाबली वीरवार को अपने घर से पटवारी के पास अपना सालाना इनकम और अपने दोनों बच्चों के हिमाचली सर्टिफिकेट बनाने के लिए गया था। 

वह शाम को करीब साढे़ 10 बजे के आसपास अपने घर के लिए जा रहा था तो वह रास्ते में पड़ते रेलवे ट्रैक को क्रॉस करते समय ट्रेन से टकरा गया। चालक ट्रेन को रोक कर उसे इलाज के लिए ट्रेन में ही टकसाल रेलवे स्टेशन तक लाया।
विज्ञापन


 इसके बाद बाद उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शिमला से रेलवे पुलिस की टीम शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई को अमल में लाया।

 इस मामले की पुष्टि एसपी रेलवे एंड ट्रैफिक शिमला पद्म चंद ने की है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की मौत रेलवे क्रॉसिंग के दौरान हुई है। उन्होंने बताया कि शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें