फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एक तरफा प्यार में छात्रा के कमरे में घुसकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 02 May 2018 11:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राजगढ़ (सिरमौर)

एक तरफा प्यार में युवक ने छात्रा के कमरे में घुसकर खौफनाक कदम उठा लिया। मामला हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर का है। राजगढ़-खैरी रोड पर किराये के कमरे में रह रहे एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  हैरत की बात है कि युवक ने अपने कमरे में नहीं, बल्कि साथ लगते कमरे में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा के कमरे में जाकर अपनी जान दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।



प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है, लेकिन आशंका है कि एकतरफा प्रेम के कारण युवक ने ऐसा कदम उठाया। जानकारी के अनुसार राजगढ़ में एक दुकानदार के पास काम करने वाले युवक ने कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के कमरे में जाकर मंगलवार को फंदा लगा लिया। नौहराधार निवासी अनुज उर्फ आशू (21) राजगढ़ में तरुण साहनी की दुकान में काम करता था।

विज्ञापन

लड़की बाथरूम में नहा रही थी तभी फंदा लगा लिया

दिन को वह लड़की के कमरे में घुसा और उस समय फंदा लगा लिया, जब लड़की अपने बाथरूम में नहा रही थी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि अनुज दोपहर करीब दो बजे उसके कमरे में घुसा। जब वह नहाकर लौटी तो उसका कमरा अंदर से बंद था।

उसने खोलने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को जानकारी दी और फिर उसकी सूचना पुलिस को दी गई। व्यवसायी तरुण ने बताया कि युवक शुक्रवार से छुट्टी पर था। डीएसपी दुष्यंत परमार, थाना प्रभारी बलवंत कंवर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Next
AU ऐप में पढ़ें