फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ मीटर ढांक में कार गिराकर कर ली आत्महत्या

Wed, 31 Oct 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर जिले के कांडो हरियास नामक स्थान पर एक व्यक्ति ने कार ढांक से गिराकर आत्महत्या कर ली। कार को चलाते हुए ढांक से गिराकर आत्महत्या करने का अब तक का यह पहला मामला है।

विज्ञापन


आत्महत्या से पहले व्यक्ति ने अपनी हथेली पर लिखा था कि कोट की जेब में रखे पर्स में सुसाइड नोट है। इसमें लगभग आठ लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर करीब आठ लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक की पहचान चुनवी निवासी इंद्र सिंह (55) के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ददाहू-कोटिधीमान सड़क पर कांडो हरियास के समीप एक कार (एचपी-79-3045) दुर्घटनाग्रस्त हुई। कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोट की जेब में रखे पर्स में सुसाइड नोट बरामद किया

हालांकि, प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटना का लग रहा था, लेकिन पुलिस ने मौके से शव निकालकर छानबीन की तो हथेली पर कोट की जेब में सुसाइड नोट होने की बात लिखी थी। कोट की जेब में रखे पर्स में सुसाइड नोट बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में मृतक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही एक महिला, उसके बच्चों और कुछ और सगे-संबंधियों सहित करीब आठ लोगों पर उसे परेशान करने और आत्महत्या के आरोप लगाए हैं।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड नोट में लिखे लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी संगड़ाह अनिल धोल्टा ने बताया कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

इसकी सूचना उसने अपनी बाजू पर लिख रखी थी। फिलहाल, सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। सुसाइड नोट की सत्यता का पता लगाने के लिए पुलिस एक्सपर्ट की भी सहायता लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें