फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता राशन लेने के लिए खरीद लिया रिक्शा, होशियारपुर से ऊना के बधमाणा पहुंचा

Sat, 25 Jul 2020 08:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
विज्ञापन
राशन के लिए खरीदा रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डिपो से सस्ता राशन लेने के लिए एक व्यक्ति को रिक्शा खरीदना पड़ा। हिमाचल के ऊना के बधमाणा गांव का व्यक्ति जब उचित मूल्य की दुकान पर होशियारपुर से रिक्शे पर सवार होकर राशन लेने पहुंचा तो सब हैरान  रह गए। राकेश कुमार पुत्र रामपाल बधमाणा का रहने वाला है।

विज्ञापन


कामकाज के सिलसिले में परिवार के साथ होशियारपुर में रहता है। मार्च महीने से लॉकडाउन के चलते राशन नहीं ले पाया था। शुक्रवार को राशन लेने के
लिए रिक्शा लेकर होशियारपुर पंजाब से बधमाणा गांव पहुंचा।

होशियारपुर से बधमाणा गांव की दूरी 50 किलोमीटर से अधिक है और यह व्यक्ति परमिशन लेकर रिक्शे पर सवार होकर बधमाणा गांव पहुंचा। राकेश ने
बताया कि बस या कार की सुविधा न होने के कारण उसे रिक्शा खरीदना पड़ा।

कोऑपरेटिव सोसाइटी के संचालक दीपक शर्मा ने बताया कि यह व्यक्ति पहले भी बस के माध्यम से हर महीने अपना राशन ले जाता था, लेकिन पिछले एक-दो महीने से यह व्यक्ति नहीं आया था। इस बार यह व्यक्ति अपना राशन लेने रिक्शा पर सवार होकर आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें