फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सहकर्मी से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के आरोप से युवक बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती कार में छेड़छाड़ के लगाए थे आरोप
विज्ञापन

दो दिन बाद दर्ज कराई थी शिकायत, संदेह के लाभ में बरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गौरव महाजन की अदालत ने सहकर्मी महिला के साथ कार में छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने के आरोपी दिल्ली निवासी नवीन कुमार को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है।
विज्ञापन

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में 27 घंटे से अधिक की देरी हुई जिसका कोई संतोषजनक कारण सामने नहीं आया। साथ ही अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में नाकाम रहा। मामले के अनुसार शिकायतकर्ता युवती ने 16 जुलाई 2025 को छोटा शिमला थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 15 जुलाई को वह अपने सहकर्मी नवीन कुमार की कार में परीक्षा देने के लिए संजौली कॉलेज जा रही थी। आरोप था कि पंथाघाटी से छोटा शिमला के रास्ते में आरोपी ने उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं उसे जबरन छूने का प्रयास किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद युवती छोटा शिमला चौक के पास कार से उतर गई थी। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि घटना के तुरंत बाद छोटा शिमला थाने या हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता था, लेकिन दो दिन परीक्षा देने के बाद शाम को शिकायत करना स्वाभाविक आचरण के विपरीत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें