फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मालरोड पार्क के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट को मंजूरी, नहीं लगेंगी कंकरीट की दीवारें

विज्ञापन
विज्ञापन
खास
विज्ञापन

परियोजना पर 70 लाख रुपये होंगे खर्च, मालरोड पर बने नगर निगम का पार्क पहले से ज्यादा सुंदर बनेगा
हेरिटेज कमेटी ने दी जीर्णोद्धार को स्वीकृति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मालरोड स्थित नगर निगम पार्क अब पहले से और खूबसूरत दिखेगा। इस पार्क के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट को स्टेट हेरिटेज कमेटी ने मंजूरी दे दी है। हालांकि यह मंजूरी कई शर्तों के साथ दी है।
पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए यहां नई कंकरीट की दीवारें नहीं लगाई जा सकेंगी। पार्क में हरियाली बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा हेरिटेज कमेटी से मिली अनुमति के अनुसार ही मौके पर काम किया जाएगा। यह क्षेत्र हेरिटेज जोन में शामिल है। इसीलिए यहां निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी। नगर निगम के अनुसार रोटरी टाउनहॉल के सामने बने पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इस काम के लिए सतलुज जल विद्युत निगम ने करीब 70 लाख रुपये का बजट जारी करने को मंजूरी दी है। निगम ने बीते साल इसका प्रस्ताव तैयार किया था। काम शुरू करने के लिए स्टेट हेरिटेज कमेटी से मंजूरी मांगी गई थी।
विज्ञापन


अब टीसीपी निदेशक हिमिस नेगी की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नगर निगम के अनुसार सतलुज जल विद्युत निगम इस पार्क के सौंदर्यीकरण का काम खुद करेगा। नगर निगम की ओर से इस काम के लिए एनओसी भी जारी कर दी गई है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि हेरिटेज कमेटी की मंजूरी के बाद अब जल्द ही काम शुरू होगा। नवरात्र से इसका काम शुरू किया जा रहा है।


पार्क बनेगा और सुंदर, बैठने की बढ़ेगी सुविधा
पार्क के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत यहां नए फूल और पौधे लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। रोटरी के सामने बने पार्क और दौलत सिंह पार्क को भी आपस में जोड़ने की योजना है। मालरोड पर बेरंग हो चुकी पेंटिंग को नया रूप दिया जाएगा। नगर निगम की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में कंकरीट से नया निर्माण करने की भी योजना थी। इस पर हेरिटेज कमेटी के कई सदस्यों ने आपत्ति जताई और इसे रद्द कर दिया। कमेटी ने कहा कि हेरिटेज जोन में कंकरीट के निर्माण को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। इसके बजाय हरियाली बढ़ाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन



पार्क सौंदर्यीकरण को मंजूरी : नेगी
शहर के मालरोड पर बने पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम से जो प्रस्ताव आया था, उसे मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, पार्क में कंकरीट से ज्यादा निर्माण न करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
-हिमिस नेगी, अध्यक्ष, स्टेट हेरिटेज कमेटी एवं निदेशक, टीसीपी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें