फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पुलिस पर बड़ी कार्रवाई, 28 दिन में 22 आदतन तस्कर भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक और आदतन तस्कर को प्रिवेंशन डिटेंशन में लिया, तस्करों के परिवार और नजदीकी रिश्तेदारों की भी होगी अब वित्तीय जांच
विज्ञापन

नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए चल रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए 28 दिन में 22 आदतन नशा तस्करों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीन महीने के लिए जेल भेज दिया है।

आदतन नशा तस्करों को प्रिवेंटिव डिटेंशन पर लेने के बाद अब पुलिस इनके खिलाफ वित्तीय जांच भी करेगी। इसमें उनके परिवार के सदस्यों और नजदीकी रिश्तेदारों की आय के स्रोतों का भी पता लगाया जाएगा। 24 फरवरी को पुलिस ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए संदीप कुमार उर्फ सैंडी चौपाल जिला शिमला को हिरासत में लेकर तीन महीने के लिए जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ तीन एनडीपीएस एक्ट के केस दर्ज हैं। इसमें 7 दिसंबर 2021 को सदर थाना में 26 ग्राम चिट्टा, 18 जून 2021 को थाना ढली में 11 ग्राम चिट्टा, 17 मार्च 2025 को थाना ढली में 2.170 ग्राम चिट्टा आरोपी से पकड़ा गया था। लगातार नशा तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को नजरबंद करने के लिए पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने अभी तक इस अधिनियम के तहत जिले में नशे का जाल फैला रहे कई बड़े तस्करों को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि इससे जिले में नशा तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त होगा और युवाओं को इस सफेद जहर से बचाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन




थाना प्रभारियों को केस तैयार करने के निर्देश
जिले में नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए अब पुलिस बार-बार तस्करी के मामलों में पकड़े जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह की ओर से सभी एसडीपीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय आदतन नशा तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में नजरबंद करने की फाइलें तैयार की जाएं। पुलिस का मानना है कि नशा तस्करी के मामलों को पकड़ने के साथ ही ऐसे लोगों को चिह्नित करना जरूरी है, जो पैसा कमाने के चक्कर में युवाओं को नशे का आदी बनाने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।


इस साल 56 मामलों में 108 आरोपी गिरफ्तार
शिमला पुलिस ने इस साल जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत पुलिस ने अभी तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 56 केस दर्जकर 108 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें चिट्टे, चरस और अफीम समेत अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के मामले शामिल हैं। पुलिस ने इसके लिए एसआईयू की विशेष टीम का गठन किया है। इसमें जिला शिमला के अनुभवी जांच अधिकारियों को शामिल किया है। इस टीम में 20 से अधिक लोगों को शामिल किया है। इसका मकसद जिले में दूसरे राज्यों से आने वाले नशा तस्करी के मामलों पर अंकुश लगाना है। इसको लेकर टीमें दिनरात कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन




कोट
जिले में नशे का जाल बिछाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 28 दिन में पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत 22 आदतन संगठित नशा तस्करों को नजरबंद करने के लिए जेल भेज दिया है। लोगों से अपील की है कि नशा तस्करी की सूचना होने पर पुलिस को सूचित करें।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें