फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : पावंटा के यमुनाघाट में नहाते एक युवक को बचाते दो भाई भी डूबे, तीनों लापता; तलाश में जुटे गोताखोर

Tue, 23 Sep 2025 01:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमाैर)।

सार

सिरमाैर जिले के पांवटा साहिब के यमुनाघाट में बड़ा हादसा हुआ है। घाट पर स्नान करते दो सगे भाइयों सहित तीन युवक यमुना में डूब गए।
विज्ञापन
स्नान करते दो सगे भाइयों सहित तीन युवक डूबे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांवटा साहिब के यमुनाघाट पर मंगलवार को स्नान करने उतरे दो सगे भाइयों समेत तीन युवक डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन में से जब एक युवक डूबने लगा तो बाकी दोनों उसे बचाने में लग गए। इस बीच, वे दोनों भी डूबे गए। ग्रामीणों ने युवकों को ढूंढने का प्रयास किया। गोताखोर भी बुलाए गए, लेकिन दो किमी एरिया में तलाश करने के बाद भी तीनों का कोई पता नहीं चला है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्रामीण ग्वाली गांव से ग्राम देवता की पालकी लेकर गंगा स्नान करवाने हरिद्वार गए थे। लौटते समय मंगलवार ग्रामीण यमुनाघाट पर भी स्नान के लिए रुके। इसी दौरान, अमित (23) निवासी ग्वाली नहाते समय अचानक नदी में डूबने लगा। अमित को डूबता देख साथ ही नहा रहे दो भाई कमलेश (22) और रजनीश (20) निवासी ग्वाली उसे बचाने में लग गए। करीब 15 मिनट पानी में संघर्ष करने के बाद तीनों ही तेज धारा में बह गए।
विज्ञापन

यमुना का जल स्तर ऊंचा होने और बैराज योजना के पास भंवर के कारण तीनों फंस गए। सूचना मिलते के बाद अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। युवाओं की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोर बुलाए गए। गोताखारों ने यमुनाघाट से लेकर नव निर्मित यमुना पुल तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन तीनों के बारे में कोई पता नहीं चला। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि तीनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें