फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशन किया नाम, पुलिस सब इंस्पेक्टर का बेटा बना लेफ्टिनेंट

Sat, 08 Jun 2019 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिरमौर का बेटा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गया है। लेफ्टिनेंट बने माज खान को पहली तैनाती जम्मू कश्मीर में मिली है। आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद शनिवार को माज खान के पिता मुजाहिर खान व माता आसमा खान ने अपने इकलौटे बेटे के कंधों पर सितारे लगाकर देश सेवा के लिए समर्पित किया। इस मौके पर बहन शिबा खान भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन


बेटे की इस सफलता से नाहन शहर में खुशी का माहौल बना हुआ है। नाहन शहर के रहने वाले माज खान के पिता मुजाहिर खान छठी आईआरबी कोलर में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। मुजाहिर खान ने बताया कि डीएवी स्कूल नाहन से जमा दो के बाद माज खान ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने बताया कि बेटे ने एनडीए की परीक्षा पहले प्रयास में ही पास की है।

परीक्षा में माज खान ने पूरे देश में 24वां स्थान हासिल किया। माज खान ने कंप्यूटर साइंस में बीएससी की परीक्षा भी पास की। उन्होंने बताया कि माज खान एक शानदार शूटर भी हैं। एनडीए में ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने शूटिंग स्पर्धा में कई मुकाम हासिल किए।
विज्ञापन


तीन साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद उन्होंने आईएमए देहरादून में एक साल का शारीरिक व ड्रिल जैसा कड़ा प्रशिक्षण भी हासिल किया। शनिवार को पासिंग आउट परेड में पिता मुजाहिर खान व माता आसमा खान ने अपने बेटे के कंधों पर सितारे लगाए। इस दौरान परिवार के लिए ये पल किसी त्योहार से कम नहीं थे। मुजाहिर खान ने बताया कि बेटे माज खान को आर्टलरी में कमीशन मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें