प्रदेश में गायकी का शौक रखने वालों के लिए एक लाख जीतने का मौका है। अगर आप सबसे बेहतर निकले तो एक लाख का इनाम आपकी झोली में होगा। यही नहीं, दो वीडियो एलबम में भी आपको आवाज देने का मौका मिलेगा। धियो मीडिया प्रोडक्शन व उड़ान इंडिया संस्था ने युवा कलाकारों को मौका प्रदान करने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं।
शनिवार को प्रेस वार्ता में धियो मीडिया प्रोडक्शन के एमडी दिनेश कुमार ने बताया कि इन गानों का पूरा खर्चा प्रोडक्शन खुद करेगी। यह सबसे बड़ा रियलिटी शो है। इस प्रतियोगिता के लिए हिमाचल के सभी जिलों में ऑडिशन करवाए जाएंगे। आडिशन खत्म होने के बाद मंडी में एक मेगा ऑडिशन होगा। जो भी प्रतिभागी इस मेगा आडिशन को पास करेगा, वह प्रोग्राम के राउंड में हिस्सा ले सकेगा।
इस प्रतियोगिता में कुल 6 राउंड होंगे। जिसमें हिंदी गीत, लोक गीत, पहाड़ी, पंजाबी व हिप-हॉप आदि शामिल हैं। आडिशन मंडी में 30 जून, बिलासपुर 5 जुलाई, शिमला किनौर 7 जुलाई, सोलन व सिरमौर 10 जुलाई, हमीरपुर व ऊना 13 जुलाई, धर्मशाला व कांगड़ा-चंबा 16 जुुलाई और कुल्लू व लौहाल में 19 जुलाई को ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। जबकि इनके उपरांत 21 जुुलाई को मंडी में मेगा ऑडिशन किया जाएगा।