कार्यक्रम के तहत मैत्री आभार के तहत आईजीएमसी कैंसर वार्ड में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ, हेल्पर और सुरक्षा स्टाफ के रूप में सेवा दे रहीं महिलाओं को उनकी सेवाओं के लिए स्मृति चिह्न
देकर सम्मानित किया गया। मैत्री सहयोग के तहत संस्था ने ब्लड कैंसर से पीड़ित महिला मरीज संगीता जो कुल्लू–बंजार की रहने वाली हैं को अडॉप्ट कर उनके उपचार, दवाइयों और देखभाल में सहयोग देने का निर्णय भी लिया। ग्रीन सीन शिमला अभियान के तहत टुटीकंडी और आईजीएमसी कैंसर वार्ड के बाहर अडॉप्ट किए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव और हेड ऑफ द कैंसर डिपार्टमेंट डॉ. मुनीष गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्षा निशी सूद, उपाध्यक्ष उमा वर्मा और शालिनी सूद, कार्यकारी सदस्य कुसुम चौहान, बबीता सूद, शशि सूद, निन्ना गुप्ता, सुधा सूद, भारती सूद और उमा कुमरा उपस्थित रहीं। संवाद