गोयंका ने कहा कि उनकी कंपनी प्रदेश में रबर और चाय की खेती को लेकर निवेश की संभावनाएं तलाश रही है। सीएम ने डीपी वर्ल्ड के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की, जिन्होंने बद्दी में लॉजिस्टिक सेक्टर और ड्राई पोर्ट में निवेश में रुचि दिखाई।
चीफ काउंसिल इंडिया और एएमईए, मोनडेलिजी इंडिया के श्री पटेल, सीओओ यूनाइटेड फास्फोरस लिमिटेड के सागर कौशिक से फूड एंड इंस लिमिटेड के अध्यक्ष भूपेंद्र दलाल, एसीसी लिमिटेड के सीईओ व एमडी नीरज अखौरी से जिला चंबा में विस्तार योजनाओं पर चर्चा की।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने रिलायंस ग्रुप के कार्यकारी निदेशक निखिल मीसवानी से मुलाकात कर रिटेल, कृषि विपणन और हॉस्पिटेलिटी आदि पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मुंबई में रोड शो भी निकाला, जिसमें निवेशकों को हिमाचल निवेश के लिए उपयुक्त स्थान बताया गया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को रोड शो के दौरान उद्यमियों, औद्योगिक घरानों और उद्योग जगत के टाइकून को विश्वास दिलाया कि सरकार इज आफ डुइंग बिजनेस में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने प्रतिभागियों को हिमाचल के विकास की कहानी का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया।
सीएम ने कहा कि सरकार नवंबर में पहली बार धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट करवा रही है जो प्रदेश भर में एक समान विकास को बढ़ावा देने और इसे विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने और भारतीय राज्यों में एक अग्रणी राज्य बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।