फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से ये कैसा सवाल पूछ बैठे महेश्वर सिंह?

विज्ञापन
विज्ञापन
रघुनाथ मंदिर को ट्रस्ट बनाने के सीएम वीरभद्र सिंह के बयान पर विधायक महेश्वर सिंह ने पलटवार किया है। हमीरपुर में एक प्रेसवार्ता के दौरान महेश्वर सिंह ने सीएम से पूछा कि अगर किसी के घर में चोरी होगी तो क्या प्रदेश सरकार उसे भी अपने अधीन ले लेगी।
विज्ञापन


सीएम ने एक दिन पहले कहा था कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रघुनाथ मंदिर को सरकार के अधीन लिया जाएगा। महेश्वर सिंह की यह प्रतिक्रिया कुल्लू के रघुनाथ मंदिर को ट्रस्ट बनाने के मुख्यमंत्री के इसी बयान पर आई है।

बुधवार को हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में महेश्वर सिंह ने तल्ख अंदाज में कहा कि ट्रस्ट बनाना चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े मंदिरों को तो ट्रस्ट बनाने की बात कही जा रही है, लेकिन इसी तरह प्रदेश में सैकड़ों छोटे मंदिर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

महेश्वर ने दिए सुझाव

इन मंदिरों में भी आए दिन चोरियों के मामले सामने आ रहे हैं। महेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि जिला और प्रदेश स्तर पर एक ट्रस्ट बनाया जाए, ताकि इस ट्रस्ट के कोष से आर्थिक संकट से जूझ रहे मंदिरों की सुरक्षा और जीर्णोद्धार सुनिश्चित की जा सके।

सेंटर लेवल पर ट्रस्ट बनने से प्रदेश के विभिन्न जिलों में छोटे मंदिरों में भी सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के लिए बजट का प्रावधान किया जा सकता है। महेश्वर सिंह ने कहा कि कुल्लू का रघुनाथ मंदिर उनके परिवार की संपत्ति है, जिसे ट्रस्ट नहीं बनने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंदिर को ट्रस्ट बनाने की कोई घोषणा नहीं की है, बल्कि अपनी एक राय व्यक्त की थी। शीघ्र ही मुख्यमंत्री से इस बारे में बैठकर बात की जाएगी और मंदिरों की सुरक्षा के संदर्भ में उचित समाधान निकाला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें