फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीब है कुर्सी का खेल, मेरे तो करीब से निकल गई : महेंद्र सिंह

Sat, 16 Jun 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

धुंध और खराब मौसम के कारण सीएम जयराम ठाकुर के जिला स्तरीय पराशर मेले में न पहुंचने पर मेले का शुभारंभ करते हुए आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि कुर्सी का खेल अजीब है। 

विज्ञापन


कई नेता उम्रभर इस कुर्सी के पीछे लगे रहते हैं लेकिन, देवी-देवताओं की कृपा किसी-किसी पर ही होती है। यह कुर्सी मेेरे तो काफी करीब से निकल गई है। आईपीएच मंत्री ने कहा कि वह डा. वाइ एस परमार को छोड़कर अब तक सभी मुख्यमंत्रियों के साथ काम कर चुके हैं और उन्हें

सात बार लोगों ने विधायक बनाया है। उन्होंने बाद में सीएम जयराम ठाकुर की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार ने पांच माह में प्रदेश के लिए करोड़ों की योजनाएं मंजूर करवाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो विधायक तो बिन बुलाए आ गए 

उन्होंने जिले और प्रदेश की जनता से आग्रह किया कि अब इस कुर्सी को यहां से कभी न गवाएं। महेंद्र सिंह सात बार लगातार विधायक बन चुके हैं।  जिलास्तरीय पराशर मेले में सियासी बाण भी खूब चले।

मेले का शुभारंभ करते हुए अपने संबोधन में आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि दो विधायक तो यहां बिना बुलाए आ गए। यह मजाक था या कुछ और लेकिन, इसकी चर्चा पूरे पंडाल में गूंजती उठी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें