फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Suicide: एमएम डीम्ड यूनिवर्सिटी मुलाना में पढ़ रही किन्नौर की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 18 Sep 2023 10:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना

सार

पुलिस के मुताबिक छात्रा का मोबाइल कब्जे में ले लिया है, जो कि लॉक है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरजू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएम डीम्ड यूनिवर्सिटी मुलाना की छात्रा ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की रहने वाली आरजू मुलाना (23) एक पीजी में रहती थी। वह नर्सिंग द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी।

विज्ञापन


शनिवार देररात उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने के बाद शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव उन्हें सौंपा जाएगा। मुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों के आने पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

उनके बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। छात्रा का मोबाइल कब्जे में ले लिया है, जो कि लॉक है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें