फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षा पर पहली महापंचायत, पास किए गए 7 बड़े प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में पहली बार गो संरक्षण, संवर्द्धन एवं गोरक्षा के लिए शुक्रवार को सराहां में आयोजित महापंचायत में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, साधु-संतों और राजनीतिक दलों और संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें सात बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किया गया। फैसला लिया गया कि गो तस्करी को रोकने के लिए बजरंग दल और गो रक्षकों की प्रदेश में सुरक्षा चौकियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


प्रत्येक न्याय पंचायत में एक गोसदन का निर्माण किया जाएगा। गो तस्करी के आरोपी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार 11 गो रक्षकों को सम्मानपूर्वक रिहा करने की मांग उठाई गई। महापंचायत में ऐलान किया गया कि ऐसा न हुआ तो पूरे देश में जेल भरो आंदोलन छेड़ा जाएगा।

गो रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार का कहना है कि यह महज एक हादसा है। पुलिस अपनी नाकामी छिपाने को कार्रवाई कर रही है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सचिव डा. सुरेंद्र जैन ने कहा कि बीफ पार्टी देने वालों को हिंदू किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

महापंचायत में पारित हुए ये प्रस्ताव

प्रदेश भर में सुरक्षा चौकियां बनाई जाएंगी, प्रत्येक न्याय पंचायत में गौशाला का निर्माण, गो तस्करी के लिए हिमाचल की भूमि का उपयोग नहीं होने दिया जाएगा, हाईकोर्ट के आदेशों का पालन। राज्य सरकार विधानसभा में कानून बनाए, गो हत्या व गो तस्करी पर आजीवन कारावास व मृत्युदंड दिया जाना चाहिए, गो संरक्षण एवं संवर्धन बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए, गिरफ्तार गो रक्षकों को सम्मान पूर्वक रिहा किया जाए।

रैकी कर रहे थे सहारनपुर के कुछ लोग
विहिप के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक दिन पहले गांव-गांव जाकर लोगों को सराहां में होने वाली महापंचायत में जाने से रोका। कई गोरक्षकों और प्रतिभागियों के वाहनों की जबरन जांच की गई। महापंचायत वाले स्थल पर एक दिन पूर्व सहारनपुर से एक समुदाय से कुछ लोग बाइकों में आकर रैकी कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें