फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक किताबें जलाने का मामलाः लोगों ने बुलाई महापंचायत, सड़कों पर उतरे

Sat, 09 Dec 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब के मेलियों में स्थित धार्मिक स्थल में पवित्र पुस्तकें जलाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पांच दिन बाद भी आरोपी नहीं पकड़े जाने से गुस्साए लोग शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। 
विज्ञापन


पांवटा में समुदाय विशेष से जुड़े सैकड़ों लोगों ने महापंचायत कर मेलियों से माजरा पुलिस थाने तक रैली निकाली। साथ ही पुलिस और प्रशासन को आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। सोमवार को पांवटा में फिर महापंचायत होगी। इसमें अगली रणनीति बनाई जाएगी। 

उधर, नाहन में भी आल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने काली पट्टियां बांधकर शांति मार्च निकाला। कच्चा टैंक से बड़ाचौक और माल रोड होते हुए डीसी दफ्तर तक शांति मार्च निकाला गया। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की गई।
विज्ञापन

सोसायटी ने प्रशासन को दिया ये अल्टीमेटम

सोसायटी ने प्रशासन को आठ दिन में आरोपियों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है। पुलिस की कार्य प्रणाली से खफा लोगों ने पांवटा के मेलियों में महापंचायत बुलाई गई। इसमें पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया। 

यदि सोमवार तक आरोपी नहीं पकडे़ गए तो अगली रणनीति बनाई जाएगी। इसी बीच, नाहन और पांवटा दोनों स्थानों पर सुरक्षा कड़ी की दी गई थी। मेलियों स्थित धार्मिक स्थल में पवित्र पुस्तकें जलाने के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। 

मामले को लेकर गठित 27 सदस्यीय कमेटी के सदस्य नजाकत अली हाशमी ने कहा कि प्रशासन को तीन दिन का वक्त दिया है। तब तक आरोपी नहीं पकड़े तो आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

महापंचायत में ये लोग रहे शामिल

महापंचायत में जिप सदस्य माजरा चैन सिंह, पूर्व उपप्रधान अमित अग्रवाल, शमशेर अली, सतीश अग्रवाल, नासिर रावत, सुलेमान, फरीज खान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। 

नाहन में निकाले शांति मार्च में आल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान, सदस्य राकेश गर्ग, मोंटी गर्ग, बॉबी, बसीम फिरोज, जुबेर अहमद, आदिल खान, फिरोज, मोइन अहमद, रिजवन खान, मुबारक अली,

जफर अली सरफराज, फिरोज खान, मोहम्मद अमन, इसरार अहमद, हाजी बुंदू खां, मुशर्रफ दुरानी, सनोवर अली, जपुर अली, इकबाल मोहम्मद, हाजी याकूब बेग और शकील अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें