फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दोपहर बाद शुरु होगा चंद्रग्रहण

Wed, 08 Oct 2014 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रोदय से पहले ही आज चंद्रग्रहण शुरू हो जाएगा। बुधवार को दोपहर बाद 2:44 बजे पर चंद्र ग्रहण शुरू होगा और शाम 6:04 बजे तक रहेगा। चंद्रोदय के समय ही ग्रहण की समाप्ति हो जाएगी।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य ईश्वर मनसागर के अनुसार बुधवार को चंद्रोदय 5:55 मिनट होगा। ग्रहण मात्र नौ मिनट ही देखा जाएगा। ग्रहण का सूतक आज सुबह सूर्योदय के साथ ही शुरू हो जाएगा। पंचमुखी हनुमान मंदिर केलटी के पुजारी पंडित संजय शास्त्री के अनुसार ग्रहण काल में दान करना विशेष महत्व होता है।

जरूरतमंद लोगों को ग्रहण काल में दान करना चाहिए। ग्रहण काल के बाद स्नान करके भोजन ग्रहण करना श्रेष्ठ रहता है। इसके साथ गरीब और मजबूर लोगों की मदद करके भी पुण्य कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें