दुनिया के बेहतरीन लुहणू क्रिकेट स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी का इंतजार है। गोबिंद सागर झील के बीचोंबीच बिना यह स्टेडियम विश्व स्तर के हर मापदंड को पूरा करता है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के क्रिकेट विशेषज्ञ इस मैदान की तारीफ कर चुके हैं।
अभी तक इस स्टेडियम की झोली में अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं आया है। करीब पांच हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में जरूरत पड़ने पर 20 से 25 हजार दर्शकों को भी बिठाया जा सकते हैं। अब तक इस मैदान पर घरेलू क्रिकेट के मुकाबले होते आए हैं।
क्रिकेट प्रेमियों को इंतजार है तो एक अंतरराष्ट्रीय मैच का। बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विशाल जगोता का कहना है कि ठहरने और आने जाने की उचित सुविधा न होने से अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हो पा रहे हैं।
स्टेडियम में पांच हजार लोग वर्तमान में बैठ सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इस क्षमता को 20 से 25 हजार तक किया जा सकता है।