हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडर साढ़े 15 रुपये महंगा हो गया है। इस महीने में सिलिंडर लेने के लिए 633 रुपये चुकाने होंगे। होम डिलीवरी के 50 रुपये चार्जेस अलग से देने पड़ेंगे। घरेलू उपभोक्ताओं को कितने रुपये की सब्सिडी मिलेगी, यह अभी तय नहीं हुआ है।
बीते माह भी करीब एक सप्ताह बाद सब्सिडी की नई दरें तय हुई थीं। व्यावसायिक सिलिंडर के दाम इस माह 51 रुपये बढ़े हैं। सितंबर में व्यावसायिक गैस सिलिंडर 1148 रुपये में मिलेगा। सौ रुपये डिलीवरी चार्जेज अलग से लगेंगे। घरेलू गैस सिलिंडर की सब्सिडी अभी तय नहीं हो पाई है। बीते माह भी सब्सिडी तय करने में देरी हुई थी।