फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस और गैस वाहनों में लाउड स्पीकर लगाकर लोगों को किया जाएगा जागरूक

Wed, 18 Mar 2020 11:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने के लिए प्रदेश सरकार अब एंबुलेंस और गैस सप्लाई ले जाने वाले वाहनों में लाउड स्पीकर लगाकर लोगों को जागरूक करेगी। लोगों को बीमारी के लक्षण और बचाव के तरीके बताए जाएंगे।  यह व्यवस्था 108, 102 और एंबुलेंस के माध्यम से होगी। ये वाहन मरीजों को घर छोड़ने जाएंगे तो इस दौरान लाउड स्पीकर से लोगों को जानकारी भी देंगे।

विज्ञापन

 
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि स्वास्थ्य सलाहकार गांवों में भेजे जा रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायक लोगों के घरों में जाकर बीमारी की जानकारी दे रहे हैं।  स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से हिमाचल में 613 लोग आए हैं।

इसमें 240 लोगों ने 28 दिन ऑब्जर्वेशन का समय पूरा कर लिया है। अब इन्हें लोगों से मिलने की अनुमति दे दी गई है। 76 हिमाचल से बाहर चले गए हैं जबकि 289 लोगों को घरों में ही ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है। संदिग्ध मरीजों के जो टेस्ट कराए हैं, वह सभी निगेटिव आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें