फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं शहर में दर्जी की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान

Thu, 18 Jan 2024 03:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

बिलासपुर जिले में नगर परिषद घुमारवीं के तहत शहर में एक दर्जी की दुकान में अचानक आग लग गई। इससे दुकानदार का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
दर्जी की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नगर परिषद घुमारवीं के तहत शहर में एक दर्जी की दुकान में अचानक आग लग गई। इससे दुकानदार का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार तहसील रोड पर स्थित एक प्रवासी दर्जी अब्बास अंसारी की दुकान में आग लग गई। दुकानदार ने बताया कि रात को करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर वह अपने घर चला गया। रात 11:30 बजे उसे किसी ने फोन पर सूचना दी कि उसकी दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है और बाहर लगाया गया बोर्ड भी जल रहा है। इसके बाद वह तुरंत दुकान पर पहुंचा। देखा तो दुकान में आग लग गई है। शोर मचाने पर आज पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे और लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


लेकिन जब तक आग बुझाई गई तब तक दुकान के अंदर रखे लोगों के नए और सिले हुए कपड़े पूरी तरह जल चुके थे। दुकानदार ने बताया कि उसके पास तीन शादियों के कपड़े सिलाई करने के आए थे। जिनकी कीमत करीब एक से डेढ़ लाख रुपये थी। इसके अलावा दुकान में रखी तीन सिलाई मशीन, एक इंटरलॉक मशीन, लकड़ी के दो बड़े काउंटर तथा अन्य सामान भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में दुकानदार को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही भी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। व्यापार मंडल प्रधान हेमराज संख्यान ने दुकानदार को व्यापार मंडल की तरफ  से 11 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें