फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कार बेचने के नाम पर व्यक्ति से ठगे लाखों रुपये, सदर थाना में मामला दर्ज

Thu, 18 Jan 2024 01:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

कार बेचने के नाम पर शातिरों ने एक व्यक्ति से करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने व्यक्ति से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया था। 
विज्ञापन
ठगी (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सस्ते दाम पर कार बेचने के नाम पर शातिरों ने एक व्यक्ति से करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने व्यक्ति से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया था। धोखाधड़ी का पता चलने पर व्यक्ति ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। व्यक्ति ने मामले की शिकायत सदर थाना में दी है। पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार निवासी गांव रोपा डाकघर धौणकोठी जिला बिलासपुर ने बताया है कि एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप के माध्यम से उससे संपर्क किया। उसने अपना नाम दीपक गोयल निवासी हरिद्वार उत्तराखंड बताया। उस व्यक्ति ने एक क्रेटा कार को सस्ते दाम पर बेचने का लालच दिया, जिस पर उस व्यक्ति के बैंक अकाउंट में करीब 10 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद वह कार की डिलीवरी देने में आनाकानी करने लगा। जब भी पैसे वापस मांगने की बात की तो उसने गाली-गलौज किया और धमकियां दीं। अब उसका मोबाइल बंद आ रहा है। उधर, एएसपी शिव कुमार चौधरी ने बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें