फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी में एक्स-रे के लिए लगीं लंबी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार
विज्ञापन

रेडियो-डायग्नोसिस विभाग अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ( आईजीएमसी) के रेडियो-डायग्नोसिस (एक्स-रे) विभाग में मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ लग रही है। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि एक्स-रे करवाने के लिए लगी कतारें विभाग के मुख्यद्वार से बाहर तक पहुंच गईं थीं।
विज्ञापन


मरीजों को अपनी बारी के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को आईजीएमसी परिसर में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं थीं। इन कतारों में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में एक्स-रे मशीनें कम हैं और स्टाफ की कमी के कारण जांच प्रक्रिया काफी धीमी हो गई है। कुछ मरीजों ने बताया कि उन्हें ओपीडी में डॉक्टर ने एक्स-रे के लिए भेजा लेकिन जब वह एक्स-रे विभाग पहुंचे तो पहले से ही सैकड़ों लोग लाइन में खड़े थे। बुजुर्ग मरीजों और गंभीर रूप से बीमार लोगों को भी उसी लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। विभाग के बाहर इतनी भीड़ हो गई है कि लाइन अस्पताल के मुख्य भवन के दरवाजे से बाहर तक आ गई है, जिससे अस्पताल परिसर में अव्यवस्था का माहौल बन गया। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को एक्स-रे विभाग में अतिरिक्त मशीनें लगानी चाहिए और स्टाफ भी बढ़ाना चाहिए। बुुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगियों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें