किस विस क्षेत्र में कितने मतदाता
विधानसभा मतदाता
देहरा 83348
जसवां परागपुर 78041
धर्मपुर 81786
भोरंज 82462
सुजानपुर 74763
हमीरपुर 75857
बड़सर 86537
नादौन 94264
चिंतपूर्णी 83340
गगरेट 83274
हरोली 88309
ऊना 86691
कुटलैहड़ 86270
झंडूता 80848
घुमारवीं 89736
बिलासपुर 84426
श्रीनयना देवी 75772
शतायु वोटर
वार्ड नंबर पांच गांव कोटला खुर्द निवासी 105 वर्षीय धनति देवी पत्नी भाना राम का कहना है कि उन्होंने तीसरी कक्षा तक शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने मतदान हमेशा अपनी मर्जी के अनुसार ही किया। करीब 50 वर्ष पहले लोग चुनाव प्रचार पैदल या साइकिलों पर भी करते थे। आज युग बदलने के कारण गाड़ियों की लंबी कतारों के साथ चुनाव प्रचार में खर्च करके पैसा बहाया जा रहा है। यदि इतना पैसा लोगों की सुविधाओं में लगे तो देश की और अधिक तरक्की हो सकती है। 105 वर्ष आयु होने के कारण शरीर कमजोर तो जरूर हुआ है, परंतु दिमाग कमजोर नहीं है। मतदाताओं से अपील है कि कभी भी लालच में आकर अपना मत ना बेचें, क्योंकि मत बेचना अपने ईमान और धर्म को बेचने के बराबर होता है।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को बच्चे देंगे स्नेह निमंत्रण
आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश के उन 22 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को बच्चे स्नेह निमंत्रण भेजेंगे जहां 2019 के चुनावों में 70 फीसदी से कम मतदान हुआ था। राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से इन 22 विधानसभा क्षेत्रों में ‘22 गोइंग टू 72’ अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान प्रतिशत 72.42 में इस बार वृद्धि करना है। स्नेह निमंत्रण के जरिये कुछ इस तरह ‘भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण मतदाता तुम्हें बुलाने को, 7 मार्च को भूल न जाना वोट डालने आने को’ मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अराजनीतिक लोगों को क्षेत्रवार निर्वाचन आइकॉन बनाया जाएगा। इसके अलावा लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए बूथ जागरूकता क्लबों को सक्रिय किया जाएगा और चुनावी साक्षरता क्लब चुनावी साक्षरता अभियान चलाएंगे। सभी सरकारी कार्यालयों और औद्योगिक संगठनों में मतदाता जागरूकता मंच स्थापित किए जाएंगे। कर्मचारियों से पिछले आम चुनावों में सवैतनिक अवकाश के बावजूद मतदान न करने की वजह भी पूछी जाएगी।